{"_id":"69751d0320e66ee656004b19","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-144053-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रात में हुई हल्की बारिश, फिलहाल फसलों को नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रात में हुई हल्की बारिश, फिलहाल फसलों को नुकसान नहीं
विज्ञापन
फोटो-30-हल्की बारिश के बाद नुकसान की आशंका से सरसों की फसल देखता किसान। संवाद
विज्ञापन
फोटो-30
उन्नाव। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के बीच जिले में रात में हल्की बारिश हुई। वहीं दिन में बदली छाई रहने से धूप में नरमी रही। हालांकि अभी फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन 27 व 28 को फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक ने तेज बारिश से ही फसलों को नुकसान की आशंका जताई है।
शुक्रवार दिन से ही तेज हवाएं चलने लगी थीं। रात में हवाओं की गति और तेज हो गई थी। करीब 12 बजे पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सुबह पांच से छह बजे के बीच कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ पर भविष्य को लेकर किसान परेशान दिखे।
धौरा कृषि केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जय सिंह यादव ने बताया कि हल्की बारिश से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। यदि तेज बारिश और ओलावृष्टि होती है तो सरसों व आलू को ज्यादा नुकसान हो सकता है। बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। उधर, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं की औसत गति नौ किमी प्रति घंटा रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, 27 व 28 जनवरी को कानपुर मंडल सहित 150 किमी क्षेत्र के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि अभी फसलों की सिंचाई का कार्य फिलहाल स्थगित रखें। यदि सिंचाई करेंगे तो तेज हवा के चलते फसल गिर सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 व न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos