सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 48.22 करोड़ से बनेगा मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-42- मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग​ निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते सांसद साक्षी
विज्ञापन
असोहा। ब्लॉक क्षेत्र के प्रमुख मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग का 48.22 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 9.64 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। शनिवार को सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज और विधायक अनिल सिंह ने भूमि पूजन किया। यह मार्ग बनने से क्षेत्र की लगभग 80 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
Trending Videos


कांथा ग्राम पंचायत में 18 किलोमीटर लंबे क्षतिग्रस्त मंगतखेड़ा-कांथा-सोहरामऊ मार्ग की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर है जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा। इसके बाद एक गोष्ठी में सांसद ने कहा कि मनरेगा योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को देखते हुए सरकार ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण’ (वीबी-जीरामजी) नामक नई योजना शुरू की है। इस योजना में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। ग्रामीणों को अब 100 दिन के बजाय 125 दिन काम मिलेगा और मजदूरी भी बढ़ाई गई है। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस योजना को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि इस योजना से आराध्य राम का नाम जुड़ता है और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी सम्मान मिलता है, क्योंकि उनके पिता का नाम भी रामजी था। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है, जिसका उदाहरण नितिन नवीन हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, ग्राम प्रधान सुनील लोधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed