{"_id":"69f8f3498baacb3b2d00c509","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149823-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो माह में ही 25 लाख की सड़क में हो गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो माह में ही 25 लाख की सड़क में हो गए गड्ढे
विज्ञापन
फोटो-6-शहजादपुर से दुर्गाखेड़ा के बीच बनी सड़क में गड्ढा। संवाद
- फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक (उन्नाव)। बिछिया विकास खंड में शहजादपुर से दुर्गाखेड़ा के बीच बनी सड़क मात्र दो माह में ही क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे। सड़क में गड्ढे होने और गिट्टी बाहर आने से लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
ग्राम पंचायत सोनिक के मजरे शहजादपुर से दुर्गाखेड़ा के बीच डामरीकरण वाली यह सड़क बनी थी। दो माह पहले बनी इस सड़क में अब दो जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से गिट्टी बाहर निकल आई है। इसके अतिरिक्त दो-तीन स्थानों पर बजरी सड़क पर फैलने लगी है। कई जगहों पर सड़क धंसने लगी है जिससे इसकी हालत खराब हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया है। बुद्धिमान, अजय, जोगेंद्र, अजीत और राहुल का कहना है कि ठेकेदार ने घटिया काम किया है। इनका आरोप है कि डामर डालने में कमी की गई जिससे सड़क जल्दी टूटने लगी है। यह भी बताया कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण के समय बराबर नहीं कराया। सड़क को समतल न किए जाने के कारण यह टेढ़ी-मेढ़ी बन गई है। इस वजह से सड़क पर आवागमन के दौरान वाहन सवारों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। यह भी सड़क की खराब गुणवत्ता का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। सड़क में गड्ढे होने लगे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। ठेकेदार से जवाब मांगा जाएगा और फिर से सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।

फोटो-6-शहजादपुर से दुर्गाखेड़ा के बीच बनी सड़क में गड्ढा। संवाद- फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।