{"_id":"69f8f307ca63a207f80f51b9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149832-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आंधी-बारिश से टूटे तार और 11 पोल, 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आंधी-बारिश से टूटे तार और 11 पोल, 10 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
फोटो-27-फतेहपुर चौरासी कस्बे की दुकान में भरा पानी। संवाद
- फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बदले मौसम के बीच सोमवार को आंधी और बारिश से 11 पोल और कई जगह तार टूट गए। इससे फतेहपुर चौरासी, पुरवा, चकलवंशी, मियागंज, अजगैन व सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र समेत 300 से अधिक गांवों की 10 घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा अलग-अलग जगह बिजली गिरने से मोर की मौत हो गई जबकि एक युवक झुलस गया। घर पर बिजली गिरने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सोमवार को तापमान 36 डिग्री के स्थान पर 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि पांच मई को भी आंधी, बारिश के आसार हैं।
चकलवंशी में तार पर गिरे पेड़ को हटाने के बाद पांच से 10 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। दो उपकेंद्रों के लगभग 300 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। परियर, पावा, सिकंदरपुर, बेहटा, थाना फीडर के लोग परेशान रहे। माखी बिजली उपकेंद्र के नगवां गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे सौ गांवों की बिजली बाधित रही। अवर अभियंता मनु वर्मा ने बताया कि बरसात बंद होते ही पेट्रोलिंग कर तारों से पेड़ हटवा कर लाइन ठीक कराया गया।
गंजमुरादाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज गरज चमक के साथ आई तेज आंधी और बारिश से 33 हजार केवी की विद्युत लाइन में कई जगह फॉल्ट आ गया। इसे खोजने में अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरा दिन लग गया। शाम साढ़े छह बजे तक फॉल्ट खोजा नहीं जा सका। इससे करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रही। सुलतानपुर, लहरापुर, देवरिया, कपूरपुर, ताजपुर , हसनापुर, महमदाबाद, कलवारी, बरौंकी, कुशराजपुर, बल्लापुर, सिरधरपुर, भिखारीपुर पतसिया गांवों की बिजली ठप रहने से 40 हजार ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन
एसडीओ रमेश चंद्र धीमान ने बताया कि आंधी के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया। फॉल्ट दुरुस्त कर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। मौरावां से पुरवा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी मुख्य लाइन में खराबी आने से गुल हुई बिजली दोपहर 1:45 बजे बहाल हो सकी। जेई विदेश कुमार ने बताया कि चार घंटे बिजली गुल रही।
पेड़ पर गिरी बिजली, मोर की मौत
बेहटा मुजावर। क्षेत्र के आशायस गांव किनारे विद्यालय के पास पाकड़ के पेड़ पर सोमवार तड़के बिजली गिरी। इससे पेड़ पर बैठे मोर की मौत हो गई है। पशु चिकित्सक डॉ. राहुल सचान ने पोस्टमार्टम किया। वन दरोगा पप्पू यादव ने बताया कि मोर को दफन कर दिया गया है।
बिजली गिरने से युवक झुलसा, टंकी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त
बांगरमऊ। बिजली गिरने से ग्राम भुलभुलियाखेड़ा में खेत पर काम कर रहा जितेंद्र (20) पुत्र रघुवीर निवासी शिवपुरी थाना फतेहपुर चौरासी गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। दूसरी घटना में बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम सुरसेनी निवासी राकेश शर्मा के घर पर सोमवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से छत पर रखी पानी की टंकी के पाइप के अलावा सीमेंट का पिलर टूट गया।
अमिया गिरने से आम बागवानों को नुकसान
हसनगंज। आंधी-बारिश से बागों में लगी कच्ची अमिया टूटकर जमीन पर गिर गईं। सुरेश, अमृतलाल, तामिल और सोनू सिंह ने बताया कि इस बार बागों में अमिया कम थीं। जो थोड़ी बहुत बची थी वह भी आंधी के कारण गिर गईं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय यादव ने बताया कि बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसी तरह मौसम का मिजाज बिगड़ता रहा तो आम की पैदावार पर बड़ा असर पड़ सकता है।
दुकानों में भरा पानी, सोलर लाइट का पोल कार पर गिरा
फतेहपुर चौरासी। तेज बारिश के चलते कस्बे की बाजार में अनिल, कमलेश व विनोद की दुकानों में पानी भर गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जायसवाल ने बताया कि कस्बे व बाजार में टीम लगाकर नाली व नाले की सफाई का काम कराया जा रहा है। गांव बहादुरखेड़ा में राम औतार के घर के सामने व ख्वाजगीपुर में एलटी लाइन के बिजली के दो खंभे टूट गए। जेई राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आंधी बारिश से हुए फॉल्ट की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं सीएचसी में लगी सोलर लाइट का पोल गिरने ने डॉ. अलका की कार क्षतिग्रस्त हो गई।

फोटो-27-फतेहपुर चौरासी कस्बे की दुकान में भरा पानी। संवाद- फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।