{"_id":"69f8f17cee12cbba240fc1b9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149842-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सऊदी अरब में नौकरी के लिए करें आवेदन, 91 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सऊदी अरब में नौकरी के लिए करें आवेदन, 91 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बेरोजगार युवकों के लिए सऊदी अरब में रोजगार के अवसर हैं। वहां 91 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने इस्राइल, जापान, जर्मनी के साथ सऊदी अरब में प्रयास शुरू किए हैं। अरब में मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएस वेल्डर्स, पाइप फैब्रिकेटर आदि सहित 91 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण पोर्टल पर शुरू हो गया है।
मैकेनिकल टेक्नीशियन के आठ पद हैं। इसके लिए आयु 26 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक के पास 7 से 15 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। वेतन 60,465 रुपये प्रतिमाह देय होगा। फैब्रिकेशन फोरमैन के पांच पदों की भर्ती के लिए उम्र 30 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुभव आठ से 15 वर्ष और वेतन 58,650 रुपये प्रतिमाह होगा। मैकेनिकल फिटर के 15 पदों के लिए उम्र 26 से 42 वर्ष, अनुभव पांच से 15 वर्ष व वेतन 58,422 रुपये प्रतिमाह होगा। स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर के आठ पदों के लिए उम्र 24 से 35 वर्ष, अनुभव आठ से 17 वर्ष और वेतन 42,191 रुपये प्रतिमाह होगा। फैब्रिकेशन सुपरवाइजर के पांच पदों के लिए उम्र 30 से 48 वर्ष, अनुभव 8 से 15 वर्ष व वेतन 99,188 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है। मैकेनिकल हेल्पर के 20 पदों के लिए उम्र 25 से 35 वर्ष, अनुभव 6 से 15 वर्ष व वेतन 29,773 रुपये प्रतिमाह रहेगा। सीएस वेल्डर्स के 15 पदों के लिए उम्र 24 से 35 वर्ष, अनुभव 8 से 15 वर्ष व वेतन 62,408 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। पाइप फैब्रिकेटर के 15 पदों के लिए उम्र 24 से 35 वर्ष, अनुभव 8 से 12 वर्ष व वेतन 43,962 प्रतिमाह है। बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद आवेदक आवेदन कर सकते हैं।