{"_id":"69fa450ce859deda530eed88","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149903-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रीपेड बिलिंग पर रोक से 72,228 उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रीपेड बिलिंग पर रोक से 72,228 उपभोक्ताओं को राहत
विज्ञापन
फोटो-14-शहर के पूरननगर में स्मार्ट मीटर लगाता कर्मी। आर्काइव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शासन से प्रीपेड बिलिंग व्यवस्था पर रोक के आदेश से जनपद के 72,228 उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इन उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर पोस्टपेड करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
शहर में रीवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) से सितंबर 2024 में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हुई थी। एजेंसी मेसर्स पोलारिस प्राइवेट लिमिटेड अब तक शहर में 80 हजार उपभोक्ताओं में करीब 29,809 और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 1,13,655 कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगा चुकी है। 13 मार्च से स्मार्ट मीटर में प्रीपेड व्यवस्था लागू कर दी गई थी। प्रीपेड मीटर में मोबाइल से रिचार्ज की सुविधा दी गई थी लेकिन यह व्यवस्था लोगों के मुसीबत बन गई थी। बैलेंस खत्म होते ही लखनऊ कंट्रोलरूम से बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से लोग काफी परेशान हो रहे थे। प्रीपेड व्यवस्था से 72,228 उपभोक्ताओं की रातों की नींद उड़ गई थी। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए थे।
इसका संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रीपेड व्यवस्था पर रोक लगाते हुए सभी को पोस्टपेड में बदलने के निर्देश दिए। इस आदेश से इन उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
इंसेट-1
नहीं बदले जाएंगे पुराने मीटर, नए कनेक्शनों में ही लगेंगे स्मार्ट मीटर
नए आदेश के तहत घरों, प्रतिष्ठानों में लगे पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने पर भी रोक लगा दी गई है। यानी फिलहाल मीटर भी नहीं बदले जाएंगे। हालांकि नए कनेक्शनों में यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। उसमें स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे।
वर्जन...
प्रीपेड व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही लखनऊ कंट्रोलरूम से ये भी पोस्टपेड कर दिए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को एक माह का बिल दिया जाएगा जिसे पूर्व की भांति उपभोक्ता जमा कर सकेंगे। अभी पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट लगाने पर भी रोक है। केवल नए कनेक्शन में ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। -हिमांशु गौतम, एक्सईएन प्रथम।
खंडवार लगे स्मार्ट मीटर
प्रथम शहर-29809
द्वितीय मगरवारा-17001
तृतीय पुरवा-26323
चतुर्थ बांगरमऊ-29165
पंचम हसनगंज-11357