फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सात साल बाद पांच मई को पारा 30 डिग्री से कम, ठंड का एहसास

Wed, 06 May 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15-सोमवार को बारिश के दौरान छाता लगाकर जाती महिला। स्रोत: आर्काइव।
उन्नाव। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिनों में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे। बीच में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। सात साल पहले वर्ष 2019 में पांच मई को ऐसा हुआ था जब अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री था। इस बार पांच मई को तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन




रविवार रात से मौसम में बदलाव आ गया था। तेज हवाओं के साथ सोमवार सुबह बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते तापमान 36 डिग्री से गिरकर 31 पर आ गया था। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। पिछले दो दिनों से तापमान में बड़ी गिरावट आई है और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसके चलते मई में लोगों को ठंड महसूस हो रही है। रात में पंखा भी बंद करना पड़ रहा है। एसी, कूलर बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


कृषि भवन के मौसम विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार ने बताया कि सात साल बाद ऐसा हुआ है जब मई में तापमान 30 डिग्री से नीचे आया है। वर्ष 2019 में भी मई की शुरुआत में बारिश के चलते तापमान 29.1 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



बारिश प्री-मानसून का हिस्सा, आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि कई दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके प्रभाव से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो रही है। देश के कई हिस्सों में अलग-अलग सिस्टम बनने से प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। वर्तमान में हो रही बारिश प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है जो आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed