फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जनता दर्शन से अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़ा, तीन शिकायतें निपटीं

Wed, 06 May 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। कलक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान आए शिकायतीपत्रों की जनसुनवाई के दौरान डीएम ने पहले दिन संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन जोड़कर जानकारी ली। साथ ही मौके पर तीन का निस्तारण कराया। अन्य को अधिकारियों को भेजकर एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे जनता दर्शन में पहुंंचे डीएम घनश्याम मीना ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ऑनलाइन जुड़वाया। सफीपुर के खोखापुर निवासी शिव प्रसाद ने जमीन के बंटवारे संबंधी प्रार्थनापत्र दिया। सैदपुर के रामोतार ने जॉबकार्ड हड़पने की शिकायत की। थाना गांव की गुड्डी पत्नी चन्ना ने कृषक दुर्घटना का लाभ न मिलने का प्रार्थनापत्र दिया। डीएम के पास करीब 35 शिकायतें पहुंची। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से प्रकरणों की गहनता से जांच कराकर एक सप्ताह में निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वहीं तीन का मौके पर ही निस्तारण कराया। यहां पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, एसडीएम आनंद नायक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed