फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: औद्योगिक गलियारे में क्राउन कंपनी करेगी 1500 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 17 May 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-3-औद्योगिक गलियारे में जमीन देखते क्राउन कंपनी के अधिकारी। स्रोत: राजस्व कर्मी।
उन्नाव/सोनिक। गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद सोनिक में औद्योगिक गलियारे में निवेश की संभावना बढ़ी है। संयुक्त राज्य अमेरिका की कंपनी क्राउन ने यहां उद्यम लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी करीब 1500 करोड़ रुपये निवेश कर कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और बीयर आदि के कैन निर्माण का संयंत्र लगाएगी।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने दो दिन पहले भूमि का जायजा लिया था। उन्होंने बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। जनवरी में कंपनी के मुख्य अधिकारी रिचर्ड, इंजिन और तारीक ने क्षेत्र का भ्रमण किया था। अधिकारियों ने सड़क निर्माण की स्थिति भी देखी थी। उद्यम के लिए उपयुक्त जगह मिलने पर दो दिन पहले फिर कुछ अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्योग केंद्र के अधिकारियों से प्रस्तावित बिजली और पानी की योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इनसेट...
132 हेक्टेयर में विकसित हो रहा औद्योगिक गलियारा
यह औद्योगिक गलियारा बिछिया ब्लॉक के सराय कटियान में 132 हेक्टेयर में विकसित हो रहा है। यह लखनऊ-कानपुर हाईवे, गंगा एक्सप्रेसवे और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बीच स्थित है। लखनऊ और कानपुर के करीब होने से यह जनपद देशी-विदेशी कंपनियों की पसंद बन रहा है। इस रणनीतिक स्थान के कारण ही क्राउन जैसी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-2

पोलैंड की कैनपैक शुरू कर चुकी है भवन निर्माण
पिछले साल पोलैंड की कैनपैक ने 65 एकड़ व यूएई की एक्वाकल्चर ने 50 एकड़ भूमि पर उद्यम स्थापित करने के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया था। कैनपैक ने भवन निर्माण भी शुरू कर दिया है। उद्योग केंद्र के सूत्र बताते हैं कि यहां सात अन्य कंपनियां भी उद्यम लगाने के लिए संभावनाएं तलाश रही हैं। इनमें क्राउन कंपनी भी शामिल है।


इंसेट-3
इन कंपनियों के अधिकारी भी कर चुके हैं क्षेत्र का भ्रमण

सेफ एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड, केंद्रीय भंडारण निगम, अमूल डेयरी प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर, सीयट टायर कंपनी, रिमझिम फिटनेस लिमिटेड, श्रीदुर्गा फाउंड्री कंपनी आदि।
इंसेट-4
उद्यमियों के बढ़ते रुझान से फेज दो को विकसित करने की तैयारी शुरू
औद्योगिक गलियारे में उद्यम स्थापना को उद्यमियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए शासन ने 111 हेक्टेयर में कॉरिडोर फेज दो का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सराय कटियान के मजरे गजाखेड़ा में जमीन चिह्नित की गई है। जमीन अधिग्रहण करने की कवायद शुरू हो गई है।

वर्जन...

दो दिन पहले क्राउन कंपनी के अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया गया था। जमीन सहित विकास के यहां हो रहे कार्यों का भी जायजा लिया था। कंपनी आगे की जानकारी यूपीडा के उच्चाधिकारियों को देगी। -रवि कुमार, निवेश मित्र, जिला उद्योग केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed