फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अब तक 261 आवेदन

Sun, 17 May 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए अब तक 261 आवेदन आ चुके हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रक्रिया 25 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा (प्रा.), राज्य सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा, नीट/जेईई/एनडीए एवं एसएससी (एक दिवसीय परीक्षा) की छात्र-छात्राओं को निशुल्क तैयारी कराती है। इसमें उनके चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडेय ने बताया कि आफ व ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं। अब तक 261 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। अंतिम तिथि 25 मई है। कोचिंग सत्र संचालन की अनुमानित तिथि एक जुलाई है।

बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट https://bit.ly/abhyuday2026-27 पर और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में स्थित स्काउट भवन में कराया जा सकता है। योजना की अधिक जानकारी के लिए कोर्स कोऑर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9670076369, 7007664155 से संपर्क किया जा सकता है। आवेदक एक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निशुल्क हैं। बताया कि योजना में प्रवेश परीक्षा या मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जा सकता है। इसका निर्णय आने वाले आवेदन पत्रों को देखकर लिया जाएगा।
विज्ञापन



विभिन्न कोर्स की अलग अलग हैं पात्रता

-नीट/जेईई के लिए कक्षा-11 व 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र/छात्राएं पात्र होंगे।

-यूपीएससी/यूपीपीएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए स्नातक अंतिम वर्ष अथवा उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं पात्र होंगे।

-एनडीए के लिए कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र/छात्राएं पात्र होंगे।

-एसएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं पात्र होंंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed