{"_id":"6a08c5adc188b35dfb0d4f78","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150530-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन दिन से बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीण पावर हाउस में धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन दिन से बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीण पावर हाउस में धरने पर बैठे
विज्ञापन
फोटो-18-पाटन पावर हाउस में धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। पावर हाउस के भइयाखेड़ा फीडर से जुड़े गांवों में तीन दिन से बिजली न आने आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार को पावर हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर जेई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द आपूर्ति का आश्वासन देकर शांत कराया।
भइयाखेड़ा फीडर से इंदेमऊ, पहाड़ीखेड़ा, भोगइता, कुर्मिनखेड़ा आदि गांवों की बिजली सप्लाई होती है। तीन दिन पहले बुधवार को आए तूफान से बिजली पोल टूट गए थे। इससे गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। शुक्रवार रात तक बिजली न आने से विनोद चौहान, सल्लू पटेल, संजय रावत व सपन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पाटन पावर हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नमन बाजपेई ने भी रात को धरना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों का साथ दिया और जल्द बिजली सप्लाई किए जाने की मांग की। धरने में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिजली न आने से लोगों को पीने के पानी की समस्या सहित किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। चेतावनी दी कि जब तक आपूर्ति बहाल नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। जानकारी होते ही देर रात जेई राम शंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से बातचीत की। इसके बाद जल्द आपूर्ति का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
फोटो-19-रसूलाबाद मार्ग पर पोल लगाते व तार सही करते विद्युत कर्मी। संवाद
हफीजाबाद व आसीवन में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं
तीन दिन पहले आए तूफान में टूटे थे पोल और ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। तीन दिन पहले तूफान में टूटे 200 पोल में 80 प्रतिशत बदकर बिजली अधिकारियो ने अधिकांश क्षेत्राें में आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है जबकि हफीजाबाद व आसीवन में 72 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बुधवार को आए तूफान से सफीपुर क्षेत्र में 71 पोल और पांच ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। उपकेंद्र अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि शनिवार शाम तक सफीपुर तहसील, कस्बा, ग्रामीण, परियर, फतेहपुर चौरासी और दबौली फीडर चालू कर दिए गए हैं। हफीजाबाद फीडर पर अभी 20 फीसदी कार्य शेष है। आसीवन फीडर के 50 फीसदी क्षेत्र में अभी भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।
मियागंज उपकेंद्र क्षेत्र में कुल 127 पोल गिरे थे। एसडीओ मियागंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मियागंज कस्बा, आसीवन, रसूलाबाद और हैदराबाद जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति चालू हो गई है। अंदर के छुटपुट गांवों में गिरे पोल और लाइनों को ठीक किया जा रहा है।
खंभे खड़े कर तार जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। जहां भी बिजली आपूर्ति बाधित है, वहां टीमें लगातार काम कर रही हैं। उम्मीद है कि इन शेष क्षेत्रों में भी 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।