फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बाल संसद चुनाव में करन बने प्रधानमंत्री

Sun, 17 May 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24- पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बनिगांव में बाल संसद के दौरान मतदान करते छात्र। स्रोत: ​शिक
पुरवा। पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बनिगांव कंपोजिट में शनिवार को बाल संसद के गठन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया गया। इसमें छात्र करन को प्रधानमंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के तहत सबसे पहले नामांकन कराया गया। प्रधानमंत्री पद के लिए करन और अखिल विश्वकर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, खोया-पाया मंत्री, विज्ञान एवं संचार मंत्री, पुस्तकालय मंत्री तथा जल मंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए भी बच्चों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों ने अपने नाम व चुनाव चिह्न के साथ प्रचार-प्रसार किया। कक्षा आठ की छात्रा नाव्या की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। करीब एक घंटे तक मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। प्रधानमंत्री पद पर सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। इसके बाद उन्हें विद्यालय का प्रधानमंत्री घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज शिक्षक प्रदीप सोनकर ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही वह लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व और अपने मताधिकार के मूल्य को समझते हैं। शिक्षक पंकज राजपूत, पवन कुमार पांडेय व मोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed