{"_id":"6a0b679bb9943d4008066541","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150620-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पूर्व अध्यक्ष, मंत्री की सदस्यता बहाली स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पूर्व अध्यक्ष, मंत्री की सदस्यता बहाली स्थगित
विज्ञापन
फोटो-1-खस्ताहाल मार्ग से आवागमन करता बाइक सवार। स्रोत: ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल ने उन्नाव बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला और निवर्तमान महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित की सदस्यता बहाली के आदेश स्थगित कर दिए हैं। दोनों पर एसोसिएशन के 76.22 लाख गबन करने के आरोप हैं।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि गबन के आरोप के चलते निवर्तमान अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला और निवर्तमान महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित की सदस्यता 24 सितंबर 2025 को समाप्त की गई थी। इसके बाद इन दोनों ने तथ्य छिपाकर बार कौंसिल के अध्यक्ष को प्रार्थनापत्र दिया। इस पर अध्यक्ष ने इसी साल 15 अप्रैल को एकपक्षीय आदेश पारित कर उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी।
इस पर बार एसोसिएशन ने आदेश को विधि विरुद्ध बताते हुए 16 मई 2026 को आदेश निरस्त करने का निवेदन किया था। इसे संज्ञान लेते हुए बार कौंसिल अध्यक्ष ने सदस्यता बहाली के आदेश को स्थगित कर दिया। अब इस प्रकरण पर दोनों पक्षों की सुनवाई छह जून को होगी। यह सुनवाई सिविल बार एसोसिएशन, खुर्जा बुलंदशहर में दोपहर एक बजे होगी।