{"_id":"6a0b6ad5e0f65c2ba505db75","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150658-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आलू की माला पहन किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आलू की माला पहन किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-23-कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शुभम यादव को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी व किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट में आलू की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आलू के उचित दाम दिलाने और कोल्ड स्टोरेज संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
सोमवार को संगठन ने पहले निराला प्रेक्षागृह परिसर में मासिक पंचायत की। इसमें किसान समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को आलू का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। घरों में डंप आलू सड़ने लगा है। किसान परेशान हैं। लागत नहीं निकल रही है। इसके अलावा आवारा पशुओं, खाली गोशालाएं, बिजली संकट भी परेशान का सबब बन रहा है। कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद तालाब सूखे पड़े हैं, जिससे पशु-पक्षी पानी के लिए भटक रहे हैं। गोशालाओं में चारा-पानी की कमी से जानवरों की हालत खराब है।
इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अगले महीने बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मनोज यादव सहित अन्य किसान व संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।