{"_id":"6a0cb95e8084be80c2048a23","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150727-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सात दिन में चढ़ा छह डिग्री पारा 31 ट्रांसफार्मर फुंके, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सात दिन में चढ़ा छह डिग्री पारा 31 ट्रांसफार्मर फुंके, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्नाव। हर दिन चढ़ते तापमान और गर्मी से बिजली की मांग बढ़ने लगी है। करीब एक सप्ताह में बिजली की मांग 30 मेगावाट बढ़ी है। लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंंकने लगे हैं। सात दिन में 31 ट्रांसफार्मर फुंंके हैं। इससे शहर से लेकर गांवों तक की बिजली आपूर्ति बेपटरी होने लगी है। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 37 से सात डिग्री चढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दिन के साथ रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दिन में जहां तेज धूप हो रही है वहीं रात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गर्मी बढ़ते ही एसी, कूलर और पंखे का प्रयोग बढ़ गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बिजली की मांग पर पड़ा है। विद्युत ट्रांसमिशन के सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह में बिजली की मांग 30 मेगावाट बढ़ी है। 12 मई को तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था तब बिजली की मांग 54 मेगावाट थी। मंगलवार को तापमान 44 डिग्री पहुंचने पर बिजली की मांग बढ़कर लगभग 84 मेगावाट पहुंच गई। इससे ट्रांसफार्मरों और तारों के भी ओवरहीट होने की समस्या बढ़ गई है। हर फीडर पर लोड बढ़ा है। गर्मी से ट्रांसफार्मर के भीतर का कंसंट्रेटर अधिक फुंकता है जिससे ट्रांसफार्मर के बंद और आपूर्ति ठप होने की आशंका अधिक रहती है। ओवरहीट से कंसंट्रेटर सबसे पहले खराब होते हैं जिससे ट्रांसफार्मर भी फुंक जाता है। 31 ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए वर्कशाॅप में पहुंचे हैं।