फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिजली ने उड़ाई नींद, जलापूर्ति भी प्रभावित

Thu, 21 May 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-29-लियाकत अली
उन्नाव। गर्मी बढ़ते ही शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती तेज हो गई है। कहने को तो शहर में 24 घंटे बिजली का दावा किया जा रहा है लेकिन ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंकने और तारों के टूटने से बिजली गुल रहती है। इससे लोगों की नींद नहीं पूरी हो पा रही है। जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शहर से जुड़ी मानस विहार कॉलोनी करोवन में रात करीब 11:30 बजे बिजली चली गई। आपूर्ति चालू नहीं हुई तो कुंदन सड़क पावर हाउस लोगों ने फोन किया तो ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना दी गई। सुबह 10 बजे तक बिजली चालू नहीं हुई तो उदय प्रताप सिंह, तरुण दीक्षित, रजत पांडेय, आलोक दीक्षित, रोहित श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, मंगल सिंह, सोहन कुशवाहा, अखिलेश साहू, विजय मौर्या, देवेश, कैलाश, उमेश कश्यप, पार्थ शुक्ला पावर हाउस पहुंचे और गेट पर ही बाइक से जा रहे जेई राजेंद्र प्रसाद को रोक लिया। उन्होंने ट्रांसफार्मर को जल्द सही कराने का आश्वासन दिया। दोपहर करीब ढाई बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन




हनुमान नगर में तीन दिन में मिली मात्र छह घंटे बिजली
कब्बाखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े हनुमान नगर में तीन दिनों में क्षेत्र को मात्र छह घंटे ही बिजली मिली है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे गुल हुई बिजली बुधवार दोपहर 12 बजे आई। लगातार 13 घंटे बिजली न आने से लोग उबल पड़े। जेई कमलेश प्रजापति का कहना है कि गर्मी में लोड काफी बढ़ गया है। इसके चलते ओवरलोड होकर कई जगह तार टूट गए थे। दिन में फॉल्ट ढूंढ़कर मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिलौली क्षेत्र में 24 घंटे में पांच घंटे बिजली गुल
मौरावां। विद्युत उपकेंद्र हिलौली से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार शाम चार बजे से बुधवार शाम 4 बजे तक 5.07 घंटे बिजली कटौती की गई। शाम 4:28 बजे से 4:55 बजे तक कटौती हुई। फिर रात 8:45 से 10:45 तक दो घंटे बिजली गुल रही। 11:30 से 12:30 बजे तक कटौती हुई। फिर 1:20 से 2:20 बजे तक एक घंटे बिजली बंद रही। 2:20 बजे से 3 बजे तक फिर 40 मिनट की कटौती की गई।


रात में साढ़े चार घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान
फतेहपुर चौरासी। कस्बे व क्षेत्र में विद्युत निगम द्वारा रात में की जा रही रोस्टिंग से उपभोक्ताओं की नींद हराम है। अधिकारी भी लखनऊ से रोस्टिंग शेड्यूल जारी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। मंगलवार दोपहर 12 से 12:55 बजे, 3:55 से 4:55 बजे, रात 8:45 से 10:45 बजे, 11:30 से 12 बजे तक रोस्टिंग के तहत बिजली गुल रही। बुधवार शाम 3:55 से 4:55 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि रात में की जा रही रोस्टिंग से चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल, सभासद राधेश्याम वाजपेयी, मो. आरिफ, लियाकत अली, गुड्डू आदि ने रात की जगह दिन में कटौती करने की मांग की है। एसडीओ एजाज अहमद ने बताया कि रोस्टिंग का शेड्यूल लखनऊ से जारी होता है। रोस्टिंग का समय बदलने का प्रयास किया जा रहा है।



रात में गुल रही पांच घंटे बिजली, लोगों ने किया रतजगा
गंजमुरादाबाद। कस्बे व ग्रामीण इलाकों में रात के समय हो रही छह घंटे की विद्युत कटौती से लोगों की पूरी रात जगकर कट रही है। मंगलवार की रात 8:45 से 10:45 बजे तक पहली बार कटौती की गई। इसके बाद बिजली आई पर 11:30 बजे फिर चली गई। रात 1:30 बजे आई और सुबह 4 से 5 बजे तक फिर रोस्टिंग हो गई। रात में मात्र तीन घंटे आपूर्ति और पांच घंटे कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई। सुल्तानपुर, लहरापुर, देवरिया, ब्योलीइस्लामाबाद, भिखारीपुर पतसिया, कुशराजपुर, बरौंकी गांवों में भी आपूर्ति बेपटरी रही। जेई कमलेश कुमार ने बताया कि हर हफ्ते रोस्टिंग का शेड्यूल बदलता है। अगले हफ्ते रात में विद्युत कटौती नहीं होगी।



फोटो-29-लियाकत अली
रात में न की जाए बिजली कटौती
उपभोक्ता लियाकत अली का कहना है कि बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। न दिन में कोई कटौती का समय है और न ही रात का। बिजली निगम दिन में भले कटौती कर ले लेकिन रात में बिजली देनी चाहिए।

फोटो-30-माधुरी देवी
पूरी नहीं हो पा रही नींद
मोहल्ला मिश्राना निवासी माधुरी देवी ने बताया कि रात में घंटों बिजली गुल रहने से नींद नहीं पूरी हो पा रही है। सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्गों व बच्चों को हो रही है। रात बिजली कटौती मुक्त करनी चाहिए।

वर्जन...

इस समय गर्मी बहुत ज्यादा है। इसलिए बिजली की मांग भी काफी बढ़ गई है। लोड बढ़ने के कारण लोकल फॉल्ट ज्यादा हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने के लिए विभागीय स्तर से अतिरिक्त कर्मियों को लगाकर मरम्मत कराई जा रही है। -अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।



एक्सईएन ने हनुमान नगर का किया निरीक्षण

उन्नाव। शहर के हनुमान नगर में ध्वस्त चल रही बिजली आपूर्ति को लेकर एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों व जेई से जानकारी ली। बताया गया कि 11केवी की एक बिजली लाइन काफी पुरानी हो गई है। आए दिन टूटने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। एक्सईएन ने बताया कि लाइन को बदलने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक-दो दिन में काम कराकर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाएगी।

फोटो-29-लियाकत अली

फोटो-29-लियाकत अली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed