सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले के लिए 23 तक करें आवेदन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश के पांच जिलों में संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई है। कक्षा 6, 9 और 11 में होने वाले प्रवेश के लिए खेल साथी पोर्टल पर फॉर्म भरे जा सकते हैं।
Trending Videos

लखनऊ, फतेहपुर, सहारनपुर, सैफई (इटावा) व गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में खेलवार अलग-अलग सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित की गई है। जिला कीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल ने बताया कि पांच कॉलेजों में रिक्त सीटों की संख्या 518 है। इसके लिए http://khelsathi.in के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आवेदन फॉर्म में यूडाइस पोर्टल द्वारा जारी अभ्यर्थी का पिन नंबर अनिवार्य रूप से भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी की आयु की गणना एक अप्रैल 2026 से की जाएगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए उम्र नौ से 12 वर्ष होनी चाहिए। कक्षा नौ के लिए 12 से 15 वर्ष और 11वीं में 15 से 17 साल के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि अंतिम तिथि के बाद ही पोर्टल से आवेदन की सही संख्या की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed