{"_id":"6a0e075b4a045c2be6057eb7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150801-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बरदहा, भागीखेड़ा व मदाखेड़ा टीमों ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बरदहा, भागीखेड़ा व मदाखेड़ा टीमों ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली के गांव बचुआखेड़ा स्थित ग्रामीण स्टेडियम में तीन दिवसीय एचपीएल ग्रामीण नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें बरदहा, भागीखेड़ा और मदाखेड़ा की टीमों ने मुकाबले जीत लिए।
मंगलवार की रात हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहला मैच हिलौली और बरदहा के बीच खेला गया। हिलौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 48 रनों का मामूली लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी बरदहा की टीम ने आसानी से रन बना लिए और चार विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच पिंकेश को चुना गया।
दूसरे मैच में रामबक्शखेड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 55 रन बनाए। भागीखेड़ा की टीम ने पांच ओवर में ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शिवम बने। तीसरा मैच मदाखेड़ा और लउवा के बीच खेला गया, जिसमें मदाखेड़ा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने उतरी लउवा की टीम 80 रन पर ही सिमट गई। 21 रनों से मदाखेड़ा टीम ने मैच जीत लिया। गोपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। धीरेंद्र दीक्षित, शिवम पाल, बच्चा मिश्रा, शिब्बू गुप्ता, शिशू मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, रामजी, अनिकेत सिंह, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos