{"_id":"6a0f55adb2ac53df20002694","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150827-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सेमीफाइनल में पहुंचीं हिलौली, पश्चिमगांव और अकोहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सेमीफाइनल में पहुंचीं हिलौली, पश्चिमगांव और अकोहरी
विज्ञापन
फोटो-9-क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
- फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के बचुआखेड़ा स्थित ग्रामीण स्टेडियम में चल रही एचपीएल ग्रामीण नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार की रात चार मुकाबले खेले गए। इसमें हिलौली, पश्चिमगांव और अकोहरी की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
पहले मैच में हिलौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाए। जवाब में दादूखेड़ा की टीम 86 रन ही बना सकी। हिलौली ने 18 रन से जीत दर्ज की। अमित शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद पहला क्वार्टर फाइनल मैच बरदहा और पश्चिमगांव के बीच हुआ। पश्चिमगांव ने 85 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बरदहा की टीम 40 रन ही बना सकी। निशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अकोहरी और मदाखेड़ा के बीच खेला गया। मदाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों का लक्ष्य दिया। अकोहरी ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर जीत दर्ज की। मयंक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
तीसरा क्वार्टर फाइनल हिलौली और भागीखेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें हिलौली ने 109 रन बनाकर भागीखेड़ा को 85 रन पर आउट कर 24 रन से जीत दर्ज की। शिवम पाल को 45 रनों की धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सचिन कुशवाहा और अंकित श्रीवास्तव ने मैचों में अंपायरिंग की। डॉ. सुशील कुमार, वीरभान, विकास सिंह, नागमणि, सुधांशु द्विवेदी, अनोज शुक्ला, मुकेश निर्मल, धीरू दीक्षित, रामशंकर लोधी, शुभम सिंह और जय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Trending Videos