{"_id":"6a0f54bdda64c86d580f3594","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150860-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गोशालाओं में कराएं टिनशेड की कराएं व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गोशालाओं में कराएं टिनशेड की कराएं व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गोशालाओं की अव्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गोशालाओं में टिनशेड की पर्याप्त व्यवस्था और ऊपर पुआल डालकर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। कहा कि पशुओं को ठंडा पानी और भूसे के साथ चोकर और हरा चारा दिया जाए।
विकास भवन सभागार में डीएम घनश्याम मीणा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि गोशालाओं में मवेशियों को हरा-चारा, खली चोकर व पशु आहार नहीं दिए जाने की जानकारी मिली है। केवल सूखा भूसा ही दिया जा रहा है। इसके अलावा पर्याप्त टिनशेड न होने से खुले में मवेशी तप रहे हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गोवंश संरक्षण प्राथमिकताओं में है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि आगामी बैठक से पूर्व सभी गोशालाओं में पर्याप्त भूसा की उपलब्धता हो। भूसे के साथ हरा चारा चोकर और खली मिलाकर अवश्य दिया जाए। प्रत्येक गोशाला में टिनशेड बना हो। उसके ऊपर पुआल डाल दिया जाए और सुबह-शाम उसमें पानी का छिड़काव कराया जाए। प्रत्येक गोशाला में पशुओं के पीने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। कहीं पर भी बीमार पशु नहीं मिलना चाहिए। जो पशु गोशालाओं में मृत हो जाते हैं उनका डिस्पोजल ढंग से कराया जाए। प्रत्येक गोशाला में सीसीटीवी सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। गोशाला में छांव के लिए पौधरोपण कराया जाए।