फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मानस विहार काॅलोनी में बिछाई 250 मीटर नई लाइन

Sat, 23 May 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-18--ट्रैक्टर से नई केबल को उतरवाते क्षेत्रीय लोग। स्रोत: पाठक
उन्नाव। कुंदनरोड उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं के धरना प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने मानस विहार काॅलोनी में 250 मीटर नई बिजली लाइन बिछाई। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

करीब एक साल से जर्जर तारों के कारण मानस विहार काॅलोनी की बिजली आपूर्ति चरमराई थी। आए दिन तार टूटने से बिजली बाधित हो जाती थी। इधर, गर्मी बढ़ने के बाद स्थितियां और खराब होने लगी थीं। इससे परेशान क्षेत्रीय लोगों ने पहले 20 मई की रात 8:30 बजे कुंदनरोड उपकेंद्र में धरना प्रदर्शन किया था। सुधार न होने पर 21 मई की सुबह उपकेंद्र पहुंचकर जेई को घेर लिया था। लोगों का आक्रोश देख अधिकारियों ने नई लाइन बिछाने की कवायद शुरू की थी। शुक्रवार शाम को क्षेत्र में 250 मीटर नए एबीसी केबल बिछाया गया। रात में बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। सभासद सर्वेश गुप्ता ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि केबल बदलवा दिया गया है। इससे क्षेत्र को बिजली मिलने लगी है।
विज्ञापन


मरम्मत के चलते कल बाधित रहेगी बिजली
उन्नाव। एक्सईएन ट्रांसमिशन अनूप कुमार ने बताया कि चार सौ केवी उपकेंद्र पर 132 केवी मेन बस की मरम्मत कार्य के लिए 25 मई को सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक शटडाउन होना प्रस्तावित है। इस अवधि में 132 केवी उपकेंद्र सोनिक से जुड़े 132/33 केवी उपकेंद्रों के सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed