{"_id":"6a15ee3a8c613fa067010c97","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151173-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आंधी ने उड़ाई बिजली, बड़े चौराहे की 23 घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आंधी ने उड़ाई बिजली, बड़े चौराहे की 23 घंटे आपूर्ति ठप
विज्ञापन
फोटो-43- सोमवार को आंधी से शहर के कब्बाखेड़ा मोड़ पर आंधी के दौरान लाइन पर गिरा खजूर का पेड़। स
- फोटो : गंध कुटी में फूल पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आंधी से उड़ी बिजली से बड़े चौराहे की आपूर्ति 23 घंटे ठप रही। इसके अलावा सिविल लाइन में भी बिजली संकट के चलते ढाई घंटे में 27 बार ट्रिपिंग हुई। कब्बाखेड़ा, पीडीनगर व सिटी पावर हाउस सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।
सोमवार रात करीब नौ बजे आंधी के साथ बारिश हुई थी। इससे कब्बाखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े कचहरी, पुलिस लाइन व पूरननगर फीडरों की 11 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई थी। इसके अलावा पीडीनगर के गांधीनगर फीडर पर जिला अस्पताल के पास पेड़ गिर गया था। सिटी पावर हाउस में बड़े चौराहे फीडर की भी लाइन का तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई थी।
बिजली निगम के कर्मचारियों ने रात में ही पेड़ छंटाई के साथ तार सही करने का काम शुरू कर दिया था। सिविल लाइन क्षेत्र में साढ़े तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई थी लेकिन अन्य क्षेत्रों में काम चलने के कारण सुबह तीन बजे तक 27 बार बिजली की आवाजाही होती रही। इसके अलावा पूरननगर, पुलिस लाइन व कचहरी फीडरों की बिजली आपूर्ति सामान्य करने में पांच घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
इंसेट-1
बड़े चौराहे की मंगलवार शाम आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं
बड़े चौराहे फीडर के तार टूटने से गुल हुई बिजली मंगलवार शाम आठ बजे तक बहाल नहीं हो सकी। इससे लोग भीषण गर्मी में बिजली न आने से बेहाल हो गए। एक्सईएन प्रथम हिमांशु गौतम ने बताया कि बड़े चौराहे की आपूर्ति सामान्य कराई जा रही है। पहले पेड़ हटाने में काफी समय लग गया। फिर तार जोड़ने में समय लगने से आपूर्ति बहाल करने में समय लगा।

फोटो-43- सोमवार को आंधी से शहर के कब्बाखेड़ा मोड़ पर आंधी के दौरान लाइन पर गिरा खजूर का पेड़। स- फोटो : गंध कुटी में फूल पूजा करते बौद्ध अनुयायी।