{"_id":"6a15eebdea452d5068098179","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151178-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर जा रहा फ्रिज लदा ट्रक लापता, चालक लहूलुहान हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर जा रहा फ्रिज लदा ट्रक लापता, चालक लहूलुहान हालत में मिला
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ के आशाखेड़ा गांव स्थित गोदाम से माल लेकर कानपुर निकला ट्रक लापता हो गया है। चालक नीरज चमरौली गांव के पास लहूलुहान हालत में मिला। उसे कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अभी बेहोश है।
कानपुर के यशोदा नगर निवासी ट्रक मालिक राजेश गुप्ता ने बताया कि चालक नीरज रविवार रात 10 बजे आशाखेड़ा से फ्रिज लोडकर निकला था। ट्रक में लगे जीपीएस के अनुसार रात 11 बजे गाड़ी उन्नाव के बंथर पहुंची थी। इसके करीब एक घंटे बाद जीपीएस ने गाड़ी को लखनऊ की तरफ वापस जाते दिखाया। चालक को कई बार फोन किया गया लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। राजेश गुप्ता जीपीएस लोकेशन के आधार पर कार से गाड़ी की तलाश में निकले। उन्हें एक टोल प्लाजा के पास ढाबे के सामने ट्रक की सीट खून से लथपथ मिली। जीपीएस लोकेशन वहीं तक मिली लेकिन माल सहित ट्रक गायब था। उन्होंने यूपी-112 पर सूचना दी। इसके बाद सोहरामऊ पुलिस को भी जानकारी दी गई।
कानपुर जाते समय राजेश गुप्ता ने चमरौली गांव के सामने भीड़ देखी। वहां उनका चालक नीरज लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत नाजुक होने के कारण कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिस पार्टी का माल लोड था उन्होंने सोहरामऊ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिक ने सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।