फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हरदोई पुल के 25 दिन में बदले 17 ज्वाइंट

Thu, 28 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1- हरदोई रोड पुल पर ज्वाइंट बदलने के लिए खोदी गई सड़क, आधे रास्ते गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
उन्नाव। हरदोई पुल की मरम्मत के चल रहे कार्य में 25 दिन में एक साइड के 17 ज्वाइंट बदल पाए हैं। अब दूसरी साइड में काम शुरू हुआ है। दिन में तेज धूप से रात में ही कार्य हो पा रहा है। ज्वाइंट बदलने के लिए खोदे गए गड्ढे से दिन में यातायात प्रभावित है।
विज्ञापन

वर्ष 1986 में शहर की कल्याणी क्राॅसिंग पर 20 करोड़ से लगभग 700 मीटर लंबा व सात मीटर चौड़ा पुल बना था। सालों बाद भी पुल की पूरी तरह से मरम्मत नहीं हुई। शासन से मरम्मत के लिए मिले 1.64 करोड़ से 30 अप्रैल से पुल के ज्वाइंट बदलने का काम शुरू हुआ था। एक साइड में करीब 17 ज्वाइंट बदले गए हैं। यह काम 25 मई को पूरा हो पाया। अब दूसरी तरफ के ज्वाइंट बदलने का काम शुरू हुआ है। तेज धूप से दिन में काम नहीं हो पा रहा है। रात में काम होने से एक तरफ से रोड बंद करके दूसरी तरफ से वाहनों को निकाला जा रहा है। ज्वाइंट बदलने के लिए खोले गए गड्ढे से दिन में यातायात बाधित रहता है। यातायात कर्मियों को वाहनों को निकलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि एक तरफ का काम पूरा हो गया है। अब दूसरी ओर के ज्वाइंट बदलने का काम शुरू हुआ है। जल्द काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed