{"_id":"6a1741d8050c0898510993fb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151197-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आठ घंटे गुल रही शाहगंज की बिजली, कंट्रोलरूम का नहीं उठा फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आठ घंटे गुल रही शाहगंज की बिजली, कंट्रोलरूम का नहीं उठा फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के सिटी पावर हाउस से जुड़े शाहगंज मोहल्ले में आठ घंटे बिजली गुल रही। बड़ी बात यह रही कि पहले क्षेत्र के लोग अधिकारियों को फोन मिलाते रहे। न उठाने पर कंट्रोलरूम को मिलाया। कंट्रोलरूम के कर्मी ने भी फोन मिलाया तो उसका फोन नहीं उठाया। शाम को गई बिजली देररात आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार शाम करीब छह बजे शाहगंज मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। पहले तो लोग जल्द आने की उम्मीद में इंतजार करते रहे। जब 10 बज गए और आपूर्ति नहीं आई तो जेई को फोन करना शुरू किया। क्षेत्र के शुभम, मनोज, विवेक, राजेश ने बताया कि जेई को कई बार फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद एसडीओ को मिलाया तो उनका नंबर बंद आया। इसके बाद कंट्रोलरूम नंबर 9415710542 पर फोन करके बिजली न आने की जानकारी दी। कंट्रोलरूम में बैठे कर्मी ने जिम्मेदारों को जानकारी देने की बात कही। थोड़ी देर बाद फिर कर्मी को फोन किया गया तो उसने अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने की बात कही। इससे लोग परेशान हो गए। रात करीब दो बजे बिजली आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि फोन न उठाना या बंद रखना गलत है। अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि कॉल उठाएं और लोगों को सही जानकारी दें। मामला अब संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
औरास क्षेत्र में 16 घंटे बिजली कटौती से जनता परेशान
औरास। बिजली निगम की लापरवाही के चलते क्षेत्र में 14 से 16 घंटे अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। औरास पवार हाउस से हाथीखेड़ा, जमालनगर, परौरी व औरास चार फीडरों से करीब दो लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस समय क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। रात दिन मनमाने तरीके से बिजली का रोस्टर चल रहा है। रात की कटौती से लोग रात भर चैन की नींद भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। दिन में भी अक्सर बिना सूचना के आपूर्ति काटे जाने से लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं।
विज्ञापन
कस्बा निवासी गौरव पांडेय, सुरेंद्र सिंह, पुजानी, रामजी गुप्ता व कमलाशंकर गुप्ता आदि ने बताया बिजली निगम इस गर्मी में 14 से 16 घंटे की बिजली कटौती प्रतिदिन बिना किसी सूचना के कर रहा है। आलाधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। बताया कि रात के समय कब बिजली कट जाए पता नहीं चलता। यही हालत दिन में रहती है। जेई रामू से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत मिलेगी तो फोन न उठाने के मामले में स्पष्टीकरण लिया जाएगा। रही बात कटौती की तो इसे दिखवाते हैं।