फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आइसक्रीम फैक्टरियों में मिली गंदगी, चार संचालकों को नोटिस

Thu, 28 May 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11-आइसक्रीम फैक्टरी में जांच करतीं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम। स्रोत: कर्मी। - फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चार आइसक्रीम फैक्टरियों में छापा मारा। आइसक्रीम का निर्माण गंदगी के बीच मिलने पर संचालकों को नोटिस दिया गया। साथ ही कुल्फी, आरेंज आइस कैंडी सहित नौ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष वर्मा, उपासना साह, अनिल कुमार कटियार, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल और रुचि वाजपेयी की टीम ने सैयद अब्बासपुर में संचालित मेसर्स यशी आइसक्रीम में छापा मारा। यहां पर चोको बेरी आइसक्रीम, ऑरेज आइस कैंडी, मीडियम फैट फोजन डिसर्ट व चाकोबार का नमूना लिया। आइसक्रीम का निर्माण गंदगी के बीच हो रहा था। आइसक्रीम के डिब्बों पर बैच नंबर, ब्रांड का नाम, पैकिंग तिथि दर्ज नहीं मिली। इस पर संचालक को नोटिस दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम कब्बाखेड़ा स्थित मेसर्स वर्मा फूड प्रोडक्ट में पहुंची। यहां कुल्फी व आईसकैंडी का नमूना लिया। गंदगी मिलने पर नोटिस दिया। बांगरमऊ में मेसर्स पवन आइसक्रीम के यहां से ऑरेंज व मैंगो फ्लेवर आइसक्रीम, नवाबगंज में मद्ररी मेसर्स आइसक्रीम से आइसकैंडी ऑरेंज बार का सैंपल लिया गया। सभी को सफाई के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed