फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चार केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 31 May 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25-डीएसएन कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह। स्रोत: कर्मी।
उन्नाव। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को चार केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होनी है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 1526 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थी किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

रविवार को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें डीएसएन डिग्री कॉलेज ब्लॉक-ए में 400, डीएसएन कॉलेज ब्लॉक-बी में 500, अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 400 और जीआईसी में 226 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। एनसीसी कार्यालय में कंट्रोलरूम बनाया गया है। जिसका नंबर 9621707778 है। बताया कि परीक्षा में पहली बार विश्वविद्यालय द्वारा एआई बेस्ड कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर उच्च तकनीकी युक्त कैमरे लगाए जा चुके हैं जिसे जिले स्तर के कंट्रोल रूम से तथा सीधे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी बनाए गए सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। देरशाम परीक्षा प्रपत्र आ गए थे, जिनको कोषागार में रखवाया गया है। रविवार सुबह आठ बजे केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा। बताया कि परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल, पेजर, डिजिटल घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह वर्जित रहेंगे। यह नियम कक्ष निरीक्षकों और सहयोगी स्टाफ पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed