सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दीनदयाल काॅलोनी में नहीं आई 39 घंटे बिजली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-19-दीनदयाल कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर रखवाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सिविल लाइन की दीनदयाल कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से 39 घंटे बिजली संकट रहा। शुक्रवार रात खराब हुआ ट्रांसफार्मर, शनिवार सुबह चार बजे फौरी मरम्मत कर चालू किया गया। लोग लो वोल्टेज से परेशान रहे, 12 बजे ट्रांसफार्मर जल गया। रविवार दोपहर दो बजे उसे बदला जा सका। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि तेज हवा चलने से शाम चार बजे बिजली फिर गुल हो गई।
Trending Videos

शहर के सिविल लाइंस की दीनदयाल कॉलोनी का ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात 11 बजे खराब हो गया था। क्षेत्रीय लोगों ने अफसरों को लगातार फोन किया तो शनिवार सुबह चार बजे ट्रांसफार्मर की मरम्मत हुई। कुछ समय बिजली आई लेकिन दोपहर 12 बजे फिर से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। लोग फोन करते तो अधिकारी मरम्मत होने की जानकारी देकर टालमटोल करते रहे। रविवार तड़के चार बजे के करीब ट्रांसफार्मर खराब होने और मरम्मत न होने की जानकारी दी गई। दोपहर करीब 12 बजे दूसरा ट्रांसफार्मर आया। दोपहर दो बजे के करीब आपूर्ति सामान्य हो पाई। वहीं शाम चार बजे फिर से तेज हवाएं चलने लगी तो फिर से बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे बाद हवाएं रुकने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। जेई कमलेश प्रजापति ने बताया कि मोबाइल (ट्रॉली ट्रांसफार्मर) दो हैं। दोनों ही अलग-अलग जगह लगे हुए हैं। खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाकर आपूर्ति सुचारू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

इंसेट-1
चार दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
गंजमुरादाबाद। ग्राम फतेहपुर खालसा में 28 मई को आंधी और बारिश से 100 केवीए के लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी थी। इससे ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तबसे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। रविवार शाम तक फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका था। बिजली के अभाव में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग छतों पर टहलकर रातें बिताने को मजबूर हैं। दो-चार घरों में लगे सोलर पैनल के जरिए पूरे गांव के मोबाइल फोन चार्ज हो रहे हैं। रिजवान खां, हिफाजत खां, अशफाक खां, सलीम खां, ओम प्रकाश, कैलाश कुशवाहा, कालिका प्रसाद आदि ने कहा कि स्मार्ट मीटर न लगवाने से खिसियाए अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने में हीलाहवाली कर रहे हैं। जेई अशोक पाल ने बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। सोमवार को प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed