{"_id":"6a1c860c2ea64bb62207233c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151441-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 254 ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 254 ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
फोटो- 18-अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी। स्रोत: कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दो पालियों में संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा में रिजनिंग के आए सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं हुई। परीक्षा में 254 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच हुई। इसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता (रिजनिंग) और भाषा संबंधित प्रश्न पूछे गए। पंजीकृत 1526 परीक्षार्थियों में पहली पाली में 128 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक चली। इसमें 126 परीक्षार्थियों से परीक्षा से दूरी बनाई।
दूसरे सत्र में विषय योग्यता को लेकर सवाल पूछे गए। परीक्षार्थियों को रिजनिंग के सवालों ने परेशान किया। आपसी रिश्तेदारी को लेकर पूछे गए सवालों ने परीक्षार्थियों को काफी देर तक सोचने पर मजबूर किया। परीक्षा प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न हो गई है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है।
विज्ञापन
फोटो-24-वेद प्रकाश शर्मा
रिजनिंग के सवाल हल करने में लगा समय
अटल बिहारी इंटर कॉलेज में बने केंद्र में परीक्षा देने आए हसनगंज के वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि रिजनिंग के सवाल थोड़ा कठिन थे। इनको हल करने में समय लगा। ओवरऑल परीक्षा अच्छी हुई है।
-
फोटो-25-शिव सिंह
आसानी से हल कर लिए सामान्य ज्ञान के प्रश्न
बीएड प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे शुक्लागंज के शिव सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान के सवाल काफी सरल थे। हल करने में समय नहीं लगा। रिजनिंग के ही सवालों ने परेशान किया था।