{"_id":"6a1f2e7d87e105a12d085696","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151520-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: क्षतिग्रस्त 22 सड़कों की मरम्मत के लिए नहीं मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: क्षतिग्रस्त 22 सड़कों की मरम्मत के लिए नहीं मिला बजट
विज्ञापन
फोटो-1-सिकंदरपुर सरोसी से चिलौली जाने वाले मार्ग में गड्ढे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मानसून आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं लेकिन सड़कों की मरम्मत के लिए अभी बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। ऐसे में 22 क्षतिग्रस्त सड़कें बारिश में लोगों के लिए मुसीबत बनेंगी। करीब 55 हजार आबादी को जान जोखिम में डालकर हिचकोले खाते सफर करना पड़ सकता है
जनपद में 20 से 25 जून के बीच मानसून आता है। जून शुरू हो चुका है लेकिन सड़कों की मरम्मत के लिए अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। निकायों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में करीब 22 ऐसी सड़कें हैं जो क्षतिग्रस्त हैं। लंबे समय से मरम्मत के इंतजार में हैं लेकिन अभी इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन ने अभी इनके निर्माण की मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में करीब 55 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
यह हैं प्रमुख क्षतिग्रस्त मार्ग
-सिकंदरपुर सरोसी से चिलौला मार्ग
-मियागंज से रसूलाबाद संपर्क मार्ग
-सोनिक से पिपरोसा वाया शहजादपुर मार्ग में पांच सौ मीटर क्षेत्र
-बिछिया के सागरदेव बाबा मंदिर से गंगाखेड़ा संपर्क मार्ग
-पुरवा नगर पंचायत में बस स्टेशन से कॉलेज मार्ग
-पुरवा-अचलगंज से राजाबाजार संपर्क मार्ग
-दलीगढ़ी से पुरवा संपर्क मार्ग
-पुरवा-पाटन लिंक मार्ग
-कस्टोलवा से नगर पंचायत मार्ग
-पीराशाह से वजीरगंज चौराहा मार्ग
-पाटन से धानीखेड़ा संपर्क मार्ग
-चैनपुर सरेनी भगवंतनगर मार्ग
-आटा बंथर से लोहचा मोड़ मार्ग
वर्जन....
क्षतिग्रस्त मार्गाें की मरम्मत के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। मानसून आने वाला है लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला है। बारिश में बजट आने पर मरम्मत संभव नहीं हो पाएगी। इसलिए बारिश बाद ही मार्गों को सही कराया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
-- --