{"_id":"6a1f2eaa966d962b300925c6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151526-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना तपे ही विदा नौतपा, अब भीषण गर्मी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना तपे ही विदा नौतपा, अब भीषण गर्मी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने और उमस भरी गर्मी की जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। इस बार नौतपा बिना तपे ही मंगलवार को समाप्त हो गया। इसके बाद उमस बढ़ने के आसार हैं। इससे लोगों को फिर से तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।
25 मई से नौतपा शुरू हुआ था। वैसे नौतपा में पिछले साल नौ दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। लोगों को भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा था। इस बार भी नौतपा शुरू होने से लोगों को गर्मी पड़ने की आशंका थी लेकिन आंधी-बारिश से लोगों को काफी राहत रही। तापमान भी 35 से 39 डिग्री के आसपास बना रहा। नौतपा मंगलवार से समाप्त हो गया। अब मौसम विभाग ने फिर से गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे उमस वाली गर्मी बढ़ने की भी संभावना है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। इससे गर्मी फिर से लोगों को परेशान करेगी।