{"_id":"6a1f2e9cfb3a9cafb40095e5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151543-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-12- कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को ज्ञापन देते व्यापारी नेता। स्रोत: व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर डीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें बिना पहचानपत्र की जा रही सैंपलिंग और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर दुकानें बंद कर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों पर तानाशाही, मानसिक उत्पीड़न और अवैध वसूली करने के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने खाद्य प्रशासन विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं और जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। मांग की कि बिना आधिकारिक पहचान पत्र के सैंपलिंग की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए। एक समय में केवल एक ही सैंपलिंग की जाए। सैंपलिंग के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ कोई भी गैर-सरकारी या बाहरी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। पारदर्शिता और वीडियोग्राफी कर सैंपलिंग की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
जिला उपाध्यक्ष सुबोध अस्थाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में कोई ठोस और सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिला वरिष्ठ महामंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि उत्पीड़न और आर्थिक दोहन बंद नहीं हुआ तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए दुकानें बंद कर भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय मंत्री राम तनेजा, जिला प्रभारी श्रीकांत शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष सुमित गुप्ता, अखिल मिश्रा, हर्षित वर्मा आदि शामिल रहे।