{"_id":"6a1f2fdaf0ee70c28b0d1718","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151567-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आरएसएस स्वयंसेवकों ने गणवेश में किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आरएसएस स्वयंसेवकों ने गणवेश में किया पथ संचलन
विज्ञापन
फोटो-28-सिविल लाइन तिराहे पर आरएसएस पथ संचलन करने वाले स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करते भाजपा जि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अवध प्रांत के स्वयंसेवकों ने गणवेश में पथ संचलन निकाला। शहर में भ्रमण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा की।
आरएसएस अवध प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण पूरन नगर स्थित सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्वयंसेवकों ने कब्बाखेड़ा स्थित आंबेडकर तिराहे से गणवेश में पथ संचलन शुरू किया। प्रशिक्षण में शामिल होने विभिन्न जिलों से पहुंचे स्वयंसेवक शिक्षार्थी पथ संचलन में शामिल हुए। हाथों में दंड व दिलों में राष्ट्र भक्ति का भाव संजोये शिक्षार्थियों ने सैनिकों की भांति कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन करते हुए सामूहिक एकता व अनुशासन का परिचय दिया।
सिविल लाइन में तिराहे पर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपाइयों ने स्वयंसेवकों का अभिवादन भी किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य आनंद अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक श्रीकांत कटियार, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, नवीन सिंह, अनिल कुशवाहा, नूतन सिंह, रजनीश वर्मा, विमल द्विवेदी, संजीव त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।