फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अशोक शिवम इलेवन और जगदीशपुर सेंटर टीम ने जीते मैच

Thu, 04 Jun 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11- मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
चकलवंशी। आंट-घुसौली क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। अशोक शिवम इलेवन उन्नाव ने 138 रन से पहला एकतरफा मैच जीत लिया। दूसरे मैच में जगदीशपुर सेंटर इलेवन ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ब्लाॅक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के जयघूसेश्वर बाबा आंट-घुसौली क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को अशोक शिवम इलेवन उन्नाव और जैकी थाना के बीच मैच खेला गया। अशोक शिवम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैकी थाना की टीम की लचर बल्लेबाजी ने दर्शकों को निराश किया। टीम 7.1 ओवर में मात्र 53 रन पर सिमट गई। अशोक शिवम इलेवन ने यह मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए शोभित ने चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला जगदीशपुर सेंटर इलेवन और पिपरी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जगदीशपुर टीम ने गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपरी की टीम निर्धारित 12 ओवर में 101 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदीशपुर सेंटर इलेवन ने 10.4 ओवर में सात विकेट खोकर 102 रन बना लिए। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेने वाले हनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक वीरेंद्र कुमार राजपूत, लवकुश, सुरेंद्र व विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed