{"_id":"6a20834003d5816e9101cd1e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151599-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पिछले सप्ताह आंधी और बारिश से गुल हुई बिजली कई क्षेत्रों में अभी पटरी पर नहीं लौटी है। हिलौली के देवीदयालखेड़ा में नौ दिन से बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। उधर, गंजमुरादाबाद के कपूरपुर में भी ग्रामीण सप्ताह भर से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।
जिले के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बताया कि अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। ग्रामीण अंधेरे में रातें गुजारने के लिए मजबूर हैं। पीने के पानी और अन्य दैनिक कार्यों में भी बाधा आ रही है।
देवीदयालखेड़ा में नौ दिन से अंधेरा
मौरावां के देवीदयालखेड़ा गांव में 25 मई को आंधी-बारिश से ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से बिजली आपूर्ति ठप है। बुधवार को प्रधानपति शहनवाज, साधना, संतोष, रामावती, कुसमा, प्रीती, पूनम, सुमिता, रीना, रन्नो देवी और सरोजनी सहित कई महिलाओं ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। अवर अभियंता बसंतलाल को बताया कि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। अवर अभियंता ने वर्कशॉप से नया ट्रांसफार्मर आने के बाद दो दिन में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कपूरपुर में ट्रांसफार्मर जलने से संकट
गंजमुरादाबाद के कपूरपुर गांव में 28 मई को बिजली गिरने से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। तब से बिजली आपूर्ति ठप है। काफी प्रयासों के बाद दो जून को उसी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन कर्मचारियों के जाते ही जल गया। जाबिर अली, जब्बार खां, फैजान अली, वसीम खां, राम सिंह कटियार, वीर बहादुर, श्रीकांत, कैलाश, जमाल और श्रीकृष्ण ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। कपूरपुर के जेई कमलेश कुमार ने कहा कि जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।