फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: साइकिल रैली में हर्ष और अनन्या को पहला स्थान

Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। विश्व साइकिल दिवस पर उन्नाव साइकिल एसोसिएशन ने रैली और अस्मिता महिला खेलो इंडिया लीग का आयोजन किया गया। इसमें ओपन पुरुष वर्ग में हर्ष यादव व अस्मिता महिला खेलो इंडिया साइकिलिंग में सब-जूनियर बालिका में अनन्या तिवारी ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

साइकिल रैली का शुभारंभ सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक ज्ञान कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कांशीराम मोड़ से शुरू होकर प्राथमिक विद्यालय सिंघनापुर से वापस प्रारंभस्थल पर आकर समाप्त हुई। रैली में ओपन पुरुष वर्ग में सात किलोमीटर की दूरी हर्ष यादव ने 12.57 मिनट में पूरी करके प्रथम स्थान हासिल किया। दीपांशु वर्मा ने द्वितीय व धीरेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान पाया। अस्मिता महिला खेलो इंडिया साइकिलिंग लीग सब-जूनियर बालिका (उम्र 13 से 16 वर्ष) में तीन किलोमीटर की दूरी अनन्या तिवारी 8.13 मिनट में तय कर प्रथम रहीं। साफिया फातिमा को द्वितीय व आराध्या त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका यूथ (उम्र 17 से 18 वर्ष) में चार किमी की दूरी 12.14 मिनट में तय करके अलीशा खान प्रथम रहीं। महक मंसूरी को द्वितीय व खुशी को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

सीनियर महिला वर्ग (उम्र 19 वर्ष से ऊपर) में चार किलोमीटर की दूरी 11.07 मिनट को तय करने पर मीनाक्षी को पहला स्थान हासिल हुआ। सानिया अवस्थी को दूसरा व तनीषा श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला। एसोसिएशन के महासचिव आमिर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को नॉर्थ जोन अस्मिता खेलो इंडिया साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। समापन पर विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट व प्राइज मनी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed