फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिजली कटौती के विरोध में एसडीओ को दिया ज्ञापन

Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। शहर के कई मोहल्लों में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सभासद ने बिजली विभाग के एसडीओ को एसडीओ को ज्ञापन दिया। इसमें निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष नियाज खान और सभासद मेराज खान ने एसडीओ सूर्य कुमार को बताया कि छोटे चौराहे फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मरों का लोड कसाई चौराहा फीडर पर डाल गया है। इससे अतिरिक्त दबाव पड़ गया है। किसी एक क्षेत्र में तकनीकी खराबी आने पर पूरे फीडर की आपूर्ति बाधित हो जाती है। दोनों फीडरों का लोड एक साथ आने से फॉल्ट भी बढ़ गए है। गर्मी के मौसम में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है।बताया कि कसाई चौराहा फीडर से जुड़े लगभग 10 हजार उपभोक्ता लंबे समय से परेशान हैं। रात में बार-बार बिजली बाधित होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की। एसडीओ ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed