{"_id":"6a247107e8daef69fc0bdbe7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151760-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भदेवना को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची अंकुर इलेवन टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भदेवना को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची अंकुर इलेवन टीम
विज्ञापन
फोटो-9-क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। जयघूसेश्वर बाबा आंट-घुसौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के के छठवें दिन 11वां मुकाबला अंकुर इलेवन और भदेवना इलेवन टीम के बीच खेला गया। इसमें अंकुर इलेवन ने भदेवना टीम को 93 रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर अंकुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए भदेवना के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और तेजी से रन बटोरे। निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदेवना की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई।
हालांकि बल्लेबाज विशाल ने 35 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने की काेशिश की लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। परिणामस्वरूप पूरी टीम नौ ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ अंकुर इलेवन ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आयोजक वीरेंद्र राजपूत, लवकुश, सुरेंद्र राजपूत व सरवन आदि मौजूद रहे।