{"_id":"6a271960641182592d08f662","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151881-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गोशाला में मृत मिले मवेशियों के मामले में एडीओ पंचायत को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गोशाला में मृत मिले मवेशियों के मामले में एडीओ पंचायत को नोटिस
विज्ञापन
फोटो-27-रामनगरिया गोशाला में टीम के साथ जांच करते सीवीओ डॉ. विनोद कुमार। स्रोत: कर्मी।
- फोटो : मनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परियर। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत रामनगरिया गोशाला में मृत मवेशियों के मामले में सीडीओ ने एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। इसके अलावा सीवीओ ने गोशाला पहुंचकर जांच की और मवेशियों का इलाज कराया। उन्होंने एक गोवंश के मरने की पुष्टि की साथ ही मवेशियों को नहलाया भी गया।
रामनगरिया गांव की गोशाला में रविवार को पहुंचे कथावाचक अवनीश मिश्रा को काफी अव्यवस्थाएं मिली थीं। गोशाला के अंदर मवेशी मृत मिले थे। इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। मामला सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में आया था। सोमवार को सीडीओ कृतिराज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरोसी के एडीओ पंचायत विनोद वर्मा को नोटिस जारी कर किया। उन्होंने एडीओ पंचायत की निगरानी में कमी माना, साथ ही सीवीओ को जांच करने के निर्देश दिए।
सीवीओ डॉ. विनोद कुमार सोमवार को टीम के साथ गोशाला पहुंचे और जांच पड़ताल की। 150 की क्षमता वाली गोशाला में 108 मवेशी संरक्षित मिले। सीवीओ ने बीमार नौ गोवंशों का इलाज कराया। पशु चिकित्सक ने बीमार गोवंशों को अलग कमरे में संरक्षित करा दिया। सीवीओ ने बताया कि आपस में लड़ने के दौरान सींग फंसने से एक गोवंश की मौत की पुष्टि हुई है। बीमार मवेशियों का इलाज कराया गया है। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
इंसेट-1
मवेशियों को मिला हरा चारा और ताजा पानी
मौत की खबर प्रकाशित के बाद जांच करने पहुंचे सीवीओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उनकी फटकार का असर हुआ और आनन-फानन हरा चारा पहुंचाया गया। साथ ही मवेशियों को ताजा पानी भी उपलब्ध कराया गया। करीब 200 क्विंटल भूसा और चार क्विंटल चोकर की व्यवस्था कराई गई। दो केयरटेकरों को बीमार मवेशियों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई।

Trending Videos

फोटो-27-रामनगरिया गोशाला में टीम के साथ जांच करते सीवीओ डॉ. विनोद कुमार। स्रोत: कर्मी।- फोटो : मनीष शर्मा