सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तूफान ने मचाई तबाही, नीम का पेड़ गिरने से दबकर वृद्ध की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो) - फोटो : आशीष शर्मा
विज्ञापन
उन्नाव। रात करीब 2:15 बजे 70 किलोमीटर की रफ्तार से आए तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माखी क्षेत्र में पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर दो जगहों पर पेड़ गिरने से करीब ढाई घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। बिजली के 250 पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से शहर से लेकर गांव तक कई क्षेत्रों में करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा।

पेड़ गिरने से वृद्ध की दबकर मौत, दो बकरियां मरीं

चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के दोस्तअलीखेड़ा निवासी झूरी (71) खेती करते थे। सोमवार की रात घर के बाहर झोपड़ी में लेटे थे। देर रात आए तूफान से नीम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। इससे दबकर उनकी मौत हो गई। बेटे प्रेमशंकर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बेटे ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा समापन के बाद सोमवार को भंडारा हुआ था। उसमें रिश्तेदार आए हुए थे। गर्मी होने से कुछ लोग घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे लेकिन तूफान व बारिश होने से रिश्तेदार तो घर के अंदर आ गए। पिता झोपड़ी में सोते रहे। तभी रात में पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ के नीचे दबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। भिनकीपुर के श्लोक की दीवार गिरने से दबकर दो बकरियों की मौत हो गई। अभिषेक पांडेय का टिनशेड गिर गया। कमरा क्षतिग्रस्त होने से गृहस्थी का सामान बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

बालामऊ रेलवे रूट पर दो जगहों पर पेड़ गिरे, ट्रेनों का आवागमन ठप



सफीपुर। तूफान में कानपुर-बालामऊ रेलवे रूट में दो जगहों पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मेथीटिकुर-बड़ादेव हाल्ट के बीच ट्रैक किनारे खड़ा पेड़ टूट कर लाइन पर गिर गया। इससे सुबह निर्धारित समय पर पहुंची कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने पेड़ की डाल को हटवाया। 15 मिनट बाद रास्ता साफ हुआ तो ट्रेन आगे बढ़ी। एक किमी आगे और बड़ादेव रेलवे हाल्ट से पहले दूसरा पेड़ ट्रैक पर गिरा पड़ा था। कुछ दूरी पर पेड़ की बड़ी डाल टूट कर हवा में ओएचई लाइन में फंसी थी। इससे फिर ट्रेन रोकनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे रेलवे के टेक्निकल स्टाफ ने ओएचई में फंसी और ट्रैक पर पड़ी पेड़ की डाल को हटवाया। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इससे यह ट्रेन निर्धारित समय से दो घंटा 45 मिनट ट्रेन लेट हुई। बालामऊ से कानपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 54335 को ट्रैक खाली न होने पर सफीपुर स्टेशन पर रोका गया। यहां से एक घंटा 16 मिनट देरी से 9:48 बजे ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान दोनों ट्रेनों पर सवार हजारों यात्री गर्मी से परेशान रहे। ट्रेन के इंतजार में भी स्टेशन पर यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन मास्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक से पेड़ हटाने का कार्य जल्दी हो गया था पर ओएचई में फंसी पेड़ की डाल हटवाने से ट्रेन लेट हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
Trending Videos


---



बिजली का पोल गिरने से सात घंटे जाम रहा परियर-चकलवंशी मार्ग

चकलवंशी। चकलवंशी चौराहे पर बिजली का खंभा व यूनीपोल गिरने से परियर-चकलवंशी मार्ग जाम हो गया। बिठूर से आने वाले वाहनों की करीब दो किलोमीटर लाइन लग गई। रात सवा दो बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे तक जाम लगा रहा। बिजली निगम ने सुबह खंभा हटवाकर आवागमन शुरू कराया। इसी तरह हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भिनकीपुर डीहा के पास पेड़ गिर गया जिससे रास्ता बंद हो गया। चकलवंशी, मेथीटीकुर, लूटापुर, फिरोजपुर कला, भिनकीपुर आदि गांव में लोगों की टिनशेड व सोलर पैनल जमीन पर आ गए।



--

तूफान से गिरा कच्चा आम, बागवान परेशान



सफीपुर। तूफान के साथ हुई बारिश से लगभग 20 फीसदी कच्चा आम गिर गया। सफीपुर कस्बा निवासी आरिफ, बच्चन कुशवाहा, जमालनगर के शन्नू, राजेश लोधी, विजयपाल कुशवाहा, रामस्वरूप, कमल आदि ने बताया कि सैकड़ों कैरेट कच्चा आम गिरा है। गिरे सुरक्षित आम को कैरेट में भरकर अलग कर रहे हैं। छोटा या गिरकर क्षतिग्रस्त आम को सफीपुर मंडी में 150 से 200 रुपये कैरेट की दर से बेचा गया। बताया कि पहले दो बार आई आंधी से लगभग 50 प्रतिशत आम गिर गया था। जो बचा था, उसमें सोमवार रात आए तूफान से 20 प्रतिशत और गिर गया।

--



टूटे 250 बिजली पोल, आठ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, 17 घंटे बिजली गुल

उन्नाव। तूफान से जनपद में 250 बिजली पोल टूटे हैं। आठ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 17 घंटे तक बिजली गुल रही। कई क्षेत्रों में मंगलवार शाम सात बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। शहर के कब्बाखेड़ा उपकेंद्र क्षेत्र में पोल व तार टूटने से सिविल लाइन, पूरननगर, लोकनगर, आवास विकास, कंजी, छोटे व बड़े चौराहा, सुंदर टाकीज सड़क व पीडीनगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात में ही गुल हो गई। सिविल लाइन में सुबह आठ बजे बहाल हुई जबकि पूरननगर व लोकनगर में शाम छह बजे तक बिजली संकट रहा। बिजली उपकेंद्र ऐरा भदियार और माखी क्षेत्र करीब 40 खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई और शाम तक संकट खत्म नहीं हुआ। अवर अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि दो दिन में बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाएगी।



सफीपुर के हफीजाबाद फीडर के 80, आसीवन के 25 व परियर फीडर के 50 खंभे तूफान से गए। तारों का जाल टूट कर नीचे आ गया। इससे टाउन, आसीवन, हफीजाबाद फीडर बंद हो गए। एसडीओ एजाज अहमद ने बताया कि कस्बे में आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।आसीवन, हफीजाबाद में नए खंभे लगने और आपूर्ति चालू होने में 24 से 48 घंटों का समय लग सकता है। हसनगंज के संदाना फीडर से जुड़े ओहरापुर कौड़िया गांव में कई बिजली पोल टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार दोपहर तक बिजली निगम के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों और पोलों की मरम्मत में जुटे रहे। एसडीओ सूर्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। विभागीय टीमें लगातार मरम्मत कार्य में लगी हैं। परियर विद्युत उपखंड सफीपुर के परियर, सैदापुर, मरौंदा, देवीपुरवा क्षेत्र में आठ पोल टूटने से सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। मंगलवार शाम तक बिजली चालू नहीं हो सकी। बिजली अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे से पहले सप्लाई मिलने की उम्मीद नहीं है। पुरवा और औरास के मंगतखेड़ा, बेहटा, चमियानी, बाजीखेड़ा फीडरों की गुल हुई बिजली मंगलवार शाम सात बजे तक बाधित रही। औरास क्षेत्र में 13 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। मियागंज से औरास आने वाली 33 केवी लाइन 13 घंटे बाद हाजीपुर गोसा पावर हाउस तक चालू हो गई। इससे कुछ गांव में बिजली आपूर्ति चालू हो गई। वहीं क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में बिजली तार व खंभे टूटने से शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई। तूफान में करीब 250 पोल व 13 जगहों पर तार टूटे हैं। करीब आठ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।



वर्जन....

हसनगंज, माखी व बांगरमऊ क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पहला प्रयास शहर में आपूर्ति सामान्य करने का है। वैसे शहर में अधिकांश क्षेत्रों में बिजली चालू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में समय लग रहा है। बुधवार तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य हो जाए, इसका प्रयास किया जा रहा है।- अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत।

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)- फोटो : आशीष शर्मा

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)- फोटो : आशीष शर्मा

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)- फोटो : आशीष शर्मा

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)- फोटो : आशीष शर्मा

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)- फोटो : आशीष शर्मा

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)- फोटो : आशीष शर्मा

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)

फोटो-28-झूरी (फाइल फोटो)- फोटो : आशीष शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed