{"_id":"6a28690d3f4ef6affe020745","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-151953-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आदित्य प्रताप को शौर्य चक्र मिलने से गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आदित्य प्रताप को शौर्य चक्र मिलने से गांव में खुशी
विज्ञापन
फोटो-14-मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र देकर सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। तहसील बीघापुर क्षेत्र के पनई बुजुर्ग के मेजर आदित्य प्रताप सिंह ने शौर्य चक्र हासिल कर गांव, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। इस पर लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
पनई बुजुर्ग निवासी मेजर आदित्य प्रताप सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र प्रदान किया है। आदित्य प्रताप राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट 44 असम राइफल्स में तैनात हैं। वह वर्ष 2013 में कंबाइंड डिफेंस सर्विस की परीक्षा पास कर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। 2021 में ऑपरेशन आतंकवादी में कई आतंकवादियों को मार गिराया था। गोली लगने से वह घायल भी हो गए थे। रक्षा मंत्रालय ने शौर्य चक्र देने का गजट 14 जनवरी 2025 को जारी किया था।
मां विमला सिंह ने बताया कि आदित्य शुरू से ही सेना में जाना चाहते थे। बताया कि वर्ष 2010 में पिता की मौत हो गई थी। शौर्य चक्र मिलने पर ग्राम प्रधान पूर्व सैनिक शिव शरण सिंह, रिटायर्ड कैप्टन योगेंद्र बहादुर सिंह, दीप सिंह, रणवीर सिंह, पप्पू सिंह, तेज प्रताप सिंह, वीर विक्रम सिंह और आशुतोष सिंह ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।