{"_id":"6a2b06be6c80d361ef0e69dd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152053-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आठ गांवों में 65 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आठ गांवों में 65 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में तीन दिन पहले आए तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे तक भी सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। आठ गांवों में 65 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई है। इससे ग्रामीण भीषण गर्मी और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
सोमवार की रात करीब दो बजे आए तूफान से बिजली के 250 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे 55 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शहर के अधिकांश मोहल्लों में 24 से 48 घंटे के भीतर बिजली चालू कर दी गई। हालांकि आठ गांवों में बृहस्पतिवार शाम तक बिजली नहीं आई। 24 घंटे में 104 खंभे बदलकर 19 गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है लेकिन 18 क्षतिग्रस्त खंभे अभी तक नहीं लगाए जा सके हैं। ग्रामीण रातभर हाथ पंखा लेकर छत पर टहलने के लिए मजबूर हैं। सबमर्सिबल पंप न चलने से पानी के लिए हैंडपंपों पर भीड़ लग रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग पांच किलोमीटर दूर दूसरे गांवों में जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बचे कुछ गांवों में शुक्रवार सुबह तक बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
--
चकलवंशी में गिरे खंभों से आवागमन बाधित
चकलवंशी क्षेत्र में गिरे बिजली के खंभों से आपूर्ति ठप होने के साथ आवागमन भी बाधित हो रहा है। तूफान में भदनी, चेतानखेड़ा, पारा, लूटापुर और भिनकीपुर जैसे गांवों में खंभे टूट गए थे। इन गांवों में अभी तक खंभे नहीं लगाए गए हैं। चेतानखेड़ा खड़ंजा मार्ग पर गिरे खंभों को रास्ते से हटाया नहीं गया है। इससे एक तरफ बिजली आपूर्ति रुकी है तो दूसरी ओर लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। अवर अभियंता आशीष गुप्ता ने नए पोल लगाने के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
सफीपुर क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित
सफीपुर क्षेत्र के हाफिजाबाद, परियर और आसीवन फीडर के कुल 110 खंभे तूफान से टूट गए थे। बृहस्पतिवार शाम तक करीब 100 खंभे लगाए जा चुके हैं। इससे अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। हालांकि अभी 10 खंभे लगाए जाने बाकी हैं। इस कारण तीन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। उपखंड अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि विभागीय कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं।
-- -
वर्जन...
बृहस्पतिवार शाम तक 232 खंभे लगाए जा चुके हैं। केवल 18 खंभे बचे हैं। इनको भी लगवाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। केवल आठ गांव में बिजली आपूर्ति शेष है। शुक्रवार को शत प्रतिशत क्षेत्रों में सप्लाई चालू करा दी जाएगी। -अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।