{"_id":"6a2b0749a9bd79b4fa05d0b8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152082-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रात में बूंदाबांदी से पांच डिग्री सेल्यिस गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रात में बूंदाबांदी से पांच डिग्री सेल्यिस गिरा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रात में 14.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से मौसम में बदलाव आया। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिल गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बीच-बीच में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
बुधवार की देररात करीब साढ़े 12 बजे अचानक मौसम बदला और बादल छा गए। इसके बाद मध्यम गति से हवाएं चलने लगीं। थोड़ी देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवाओं का सिलसिला सुबह पांच बजे तक चलता रहा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान बुधवार को 43 डिग्री के मुकाबले बृहस्पतिवार को घटकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम पारा भी तीन डिग्री की कमी के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे दिन में लोगों को गर्मी से राहत मिली।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी है। इसी कारण बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रहती है। आने वाले दिनों में भी ऐसा जारी रहेगा। गरज चमक वाले बादलों के साथ हल्की बारिश या बौछारों के आसार हैं।