{"_id":"6a52974e73448f4bd80111a1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153646-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हिंदू राष्ट्र की बात करने वाली सरकार में कट रही गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हिंदू राष्ट्र की बात करने वाली सरकार में कट रही गाय
विज्ञापन
फोटो-29- बीघापुर के संदोही देवी मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की बातें कहने वाले आज सत्तासीन हैं लेकिन देश में गाय कट रही हैं। कहा कि गाय हिंदुओं की माता है। इस नाते सब आपस में भाई-बहन हैं। आह्वान किया कि प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में गो-माता के नाम पर सरकार बनाने के लिए वोट करें। यदि कोई दल गो-माता को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प नहीं लेता तो गो-भक्त निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देंगे।
इससे पहले नगर पंचायत स्थित मां संदोही देवी प्रांगण में शंकराचार्य का भक्तों और अनुयायियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वे गो-रक्षा यात्रा को लेकर जन जागरण के लिए निकले हैं। शंकराचार्य ने कहा कि वे प्रदेश के 300 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में गो-माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए जागरण कर चुके हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को आगाह करते हुए कहा कि या तो परिष्कार करें नहीं तो बहिष्कार किया जाएगा।
अखिलेश यादव की परिभाषा को नकारा
पत्रकारों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सनातन को समाजवाद कहने पर सवाल किया तो शंकराचार्य ने कहा कि वह इसका अध्ययन करेंगे। उन्होंने सपा मुखिया की परिभाषा को फिलहाल नकार दिया। शंकराचार्य ने भगवंतनगर विधानसभा में गोधाम की स्थापना कराने का उद्घोष किया। इसकी कमान सपा नेता अंकित सिंह परिहार को सौंपी।
विज्ञापन
भाजपा और आरएसएस पर सवाल
शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा, आरएसएस व उनके सहयोगी संगठनों द्वारा अभी तक गाय को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया गया है जबकि केंद्र व राज्य सरकार अपने को सनातन व हिंदू समर्थक बताती हैं। देश तथा प्रदेश में खुलेआम गो-माता का कत्लेआम हो रहा है। स्लॉटर हाउस की अनुमति लेने की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सरकार उनको अनुदान देने में देर नहीं लगाती। लोग कहते हैं कि यह सरकार नकली हिंदूवादी है।
मोदी-योगी के विरोधी या प्रतिस्पर्धी नहीं
राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में शंकराचार्य ने कहा कि ट्रस्ट का गठन करने वाले तथा एसआईटी बनाने वाले एक ही लोग हैं। कहा कि वह योगी और मोदी के विरोधी या प्रतिस्पर्धी नहीं हैं। उन्हें मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री नहीं बनना है। किंतु उनके आचरण विपरीत और कथनी करनी में अंतर होने के कारण वह हर विधानसभा में जाकर जन जागरण कर रहे हैं।