{"_id":"6a5294f2174eb95b380c1215","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153651-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दीवार बनाकर बंद किया वैकल्पिक रास्ते से आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दीवार बनाकर बंद किया वैकल्पिक रास्ते से आवागमन
विज्ञापन
फोटो-17- कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के वैकल्पिक रास्ते पर आवागमन बंद करने के लिए पुल के मुहाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। बाढ़ के आसार देख पीडब्ल्यूडी ने कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बने वैकल्पिक रास्ते से आवागमन बंद करने के लिए शनिवार को दीवार बना दी। इस मार्ग से आवागमन बंद होने से क्षेत्र और आसपास के लोगों का कानपुर शिवराजपुर से सीधा संपर्क टूट गया।
अगस्त-2025 में गंगा में आई बाढ़ से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पुल के पास से कट गया था। मार्ग को बनवाने के लिए ग्रामीणों की मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने हल्के वाहनों के आवागमन के लिए चार फरवरी 2025 में वैकल्पिक मार्ग चालू कराया था। वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने के बाद भी विभाग कटे मार्ग को बनाने में उदासीन रहा। परिणामस्वरूप बाढ़ का समय आते ही शनिवार को वैकल्पिक मार्ग किए जाने से क्षेत्रवासियों का कानपुर-शिवराजपुर से सीधा संपर्क टूट गया।
इस मार्ग पर आवागमन बंद होने से कानपुर की ओर से आने वाले शिक्षकों, व्यवसायियों, छात्र-छात्राओं और किसानों को दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ेगा। इसके लिए करीब 40 से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। ग्रामीणों का मानना है कि एक साल में विभाग द्वारा कटे मार्ग पर कोई भी काम न कराया जाना अधिकारियों की लापरवाही दर्शाता है जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग बंद किया गया है।