फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अगले 24 घंटे में फिर सक्रिय होगा मानसून

Wed, 15 Jul 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। चार दिन से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में फिर से मानसून सक्रिय होगा और झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार से तेज बारिश नहीं हुई है। तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। खेतों में बोई गई फसलें भी सूख रही हैं। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने झमाझम बारिश के संकेत दिए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार जताए हैं। इससे बुधवार से बारिश की रफ्तार तेज होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed