फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पहले ही प्रयास में आकांक्षा बनीं दरोगा

Thu, 16 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13- दरोगा बनीं बेटी आकांक्षा को मिठाई ​खिलातीं मां विमला शुक्ला। स्रोत: परिजन
हसनगंज। ब्लॉक के जिंदासपुर निवासी बीएससी की छात्रा आकांक्षा शुक्ला ने पहले ही प्रयास में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। आकांक्षा की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता की मौत के बाद भी हार न मानने वाली आकांक्षा की सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।
विज्ञापन

आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने पहली बार दरोगा भर्ती परीक्षा दी थी। उनकी मेहनत रंग लाई। उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिली। इसका श्रेय माता, परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग और निरंतर अध्ययन को दिया। आकांक्षा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की हैं। बड़े भाई अभिषेक शुक्ला भारतीय वायुसेना दिल्ली में तैनात हैं जबकि छोटे भाई आदर्श शुक्ला लेखपाल हैं। मां विमला शुक्ला शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन

लगभग एक वर्ष पूर्व उनके पिता नागेश शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद भी आकांक्षा ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल किया। आकांक्षा के चयन की सूचना पर समाजसेवी आशीष मिश्रा ‘अनु’ व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने उनके आवास पर पहुंचकर शाॅल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed