{"_id":"6a57d18a3707d61f3f0cf13c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153872-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से किसान परेशान
विज्ञापन
फोटो-24- परियर क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से खेतों के पास पहुंचा गंगा नदी का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। गंगा का जलस्तर अब तक पांच फीट से अधिक बढ़ चुका है। इससे रेत मेंखेती करने वाले किसानों को फसल डूबने की चिंता सताने लगी है।
सदर तहसील क्षेत्र के मानाबंगला, बाबूबंगला, लालतुपुरवा व पनपथा सहित अन्य गांवों के लोग गंगा कटरी की रेत में हरी सब्जियों की खेती करते हैं। इधर, लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पांच फीट से अधिक बढ़ा जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब जा रहा है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं।
किसानों में विनोद सविता, संतू व गुड्डू निषाद आदि ने बताया कि पानी लगातार बढ़ रहा है। अभी रेती में बोई गई फसलों लौकी व तरोई से पानी काफी दूर तो है लेकिन दिनोंदिन बढ़ रहे जलस्तर से डूबने की आशंका बढ़ गई है। नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी ने बताया कि लगातार जलस्तर पर नजर बनी हुई है। बाढ़ चौकी व राहत कैंप की व्यवस्था पूरी हो गई है। पंचायत सचिव विनय त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ चौकी व राहत शिविर में में साफ सफाई व अन्य कार्य शुरू करा दिए गए हैं।