{"_id":"6a57d1f15f426ffd150913e0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153881-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग की विजेता डीसीए रेड टीम पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग की विजेता डीसीए रेड टीम पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग की विजेता टीम डीसीए रेड को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। 26 जून को डीसीए रेड व ब्लू टीम के बीच लीग का फाइनल मैच खेला गया था। इसमें डीसीए रेड ने ब्लू को 43 रनों से हरा दिया था। बुधवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दरोगाबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और यूपीसीए डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव कमल ने टीम के कप्तान को ट्रॉफी और अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। समर्थ द्विवेदी, कार्तिक शुक्ल व युवराज यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। युवराज यादव ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
इस मौके पर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय राठी, उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री पीके मिश्रा, कोषाध्यक्ष ओम मिश्रा, साकिर, बाल शंकर त्रिपाठी, शरद मिश्रा, आरती देवी, राजीव कुमार, प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।