{"_id":"6a592f93543dace38203272b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153910-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मिठाई और ऑटो मोबाइल की दुकानों पर मिले पांच बाल श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मिठाई और ऑटो मोबाइल की दुकानों पर मिले पांच बाल श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। श्रम विभाग व चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के चेकिंग अभियान में मिठाई व ऑटो मोबाइल दुकानों में पांच बाल श्रमिक काम करते मिले। बाल श्रमिकों को मुक्त कराते हुए संचालकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी निलेश कुमार दीक्षित, राधेश्याम, राजेंद्र कुमार व चाइल्ड लाइन प्रभारी दिवाकर ओझा ने शुक्लागंज क्षेत्र में संचालित दुकानों में जांच की। मिठाई, होटल, ढाबा रेस्टोरेंट और आटो मोबाइल दुकानों में निरीक्षण किया। मिठाई व आटो मोबाइल की तीन दुकानों में पांच बाल श्रमिक काम करते मिले। सभी को वहां से मुक्त कराया गया।
सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी करके बच्चों से काम कराने पर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य दुकान संचालकों से जनपद को बालश्रम मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।